हाजीपुर, अप्रैल 4 -- गोरौल,संवाद सूत्र। समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोरौल में बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान अस्पताल में कई उपकरण जल गए। अस्प्ताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी ने बताया कि एक पेड़ की डाली पर 11 हजार वोल्ट का तार पर टूटकर गिर गया, जिससे तार थोड़ा नीचे आकर अस्प्ताल के कमरे में जा रहे बिजली कनेक्शन के सम्पर्क में आ गया जिससे आग लग गयी। इस आग में एसी,की-बोर्ड, सहित करीब एक लाख की सम्पत्ति जल गई है। हाई टेंसन तार पेड़ के बीच में आ गया है, जिससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अस्प्ताल के द्वारा कई बार बिजली विभाग के कर्मियों को इसकी जानकारी दी गयी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने का कारण यह दुर्घटना हुई है। स्वास्थ्यकर्मी एवं अग्निशामक गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.