कटिहार, फरवरी 22 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत उपशक्ति केंद्र में शनिवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिससे प्रखंड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे लोगों के घर व दैनिक कामकाज में परेशानी हो रही है। मालूम हो कि शनिवार सुबह लगभग 10:30 बजे के बाद से प्रखंड क्षेत्र में बिजली नहीं है, जिससे लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। वहीं पूर्णिया से आयी टीम देर शाम सात बजे तक मरम्मत में लगी रही। विभाग के अनुसार मरम्मत में करीब 4-5 घंटे और लग सकते हैं और तभी बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता कौशल कुमार ने बताया कि विद्युत कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) में आग लग गई। आग लगते ही अग्निशमन टीम और विद्युत कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। वीसीबी पूरी तरह क...