बागेश्वर, जनवरी 24 -- ग्रामसभा मटेना के सेलखोला गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण हरीश चंद्र पांडेय के तीन घास के लूटे जल गए। अब उनके सामने पशु चारे का संकट गहरा गया है। गांव वासियों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान हरीश पांडेय, सुनील पांडेय, भास्कर कांडपाल 108 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी, चंद्रशेखर कांडपाल, गणेश दत्त कांडपाल ने आग बुझाने में खासी मशक्कत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.