फतेहपुर, अप्रैल 16 -- फतेहपुर। फसलों को शॉर्ट सर्किट की आग से बचाने के लिए बिजली विभाग द्वारा दिन में की जा रही कटौती किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। सिंचाई के अभाव में गन्ना, केला और सब्जियों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में नेताओं ने इस मुद्दे पर जमकर आक्रोश जताया, जिसके बाद बिजली अफसरों ने सिंचाई के लिए सुबह छह से 12 बजे तक आपूर्ति सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है। किसानों ने कहा कि बिजली विभाग की आपूर्ति व्यवस्था किसान व ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब है। ग्रामीण इलाकों में शाम पहर (खाना खाने के वक्त) सप्लाई काट दी जाती है, जब लोग गहरी नींद में होते हैं तो सप्लाई चालू की जाती है। यह भी पढ़ें- दिन में आपूर्ति ब्रेक रात रोस्टर कैसे सींचें गन्ना और केला? किसानों ने कहा कि खाना अंधेरे में नहीं खाया जा सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.