गौरीगंज, अप्रैल 9 -- अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के कटरा भावलपुर गांव में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किसान लल्लन सिंह की एक बीघा गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि खेतों के ऊपर लटक रहे जर्जर बिजली तार आपस में टकरा गए, जिससे निकली चिंगारी ने फसल को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बाल्टी और लोटे से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दमकल के पहुंचने के बाद ही आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे और कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...