चक्रधरपुर, सितम्बर 7 -- चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन 18116/18115 गोमो चक्रधरपुर गोमो 8,11 और 14 सितंबर को महुदा तक ही जाएगी और महुदा से ही वापस रवाना होगी। ट्रेन नम्बर 68056/68060 टाटा आसनसोल बराभूम मेमू 11 और 13 सितंबर को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। ट्रेन नंबर 18035/18036 खगड़पुर हटिया एक्सप्रेस 9,12 और 13 सितंबर को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। ट्रेन नंबर 63594/63593 आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू 8, 9 और 12 सितंबर को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...