शॉर्टहैंड में सभी अभ्यर्थी फेल, एपीएस के 331 पद रह गए खाली
प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता अपर निजी सचिव (एपीएस) के 331 रिक्त पद 32 माह बाद बिना चयन के शासन को वापस (अग्रेनीत) कर दिए गए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस भर्ती के दूसरे चरण में शामिल हुए चार हजार से अधिक अभ्यर्थियों में कोई भी सफल नहीं हो सका। इस चरण में शॉर्टहैंड (आशुलेखन) और टाइप टेस्ट होना था। शॉर्टहैंड में अभ्यर्थियों को एक मिनट में 80 शब्द लिखने थे।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कोई भी अभ्यर्थी इतनी अवधि में 80 शुद्ध शब्द नहीं लिख सका। एपीएस की यह भर्ती 2023 की थी, जिसके लिए सितंबर 2023 में आवेदन लिए गए थे। पहले चरण की परीक्षा सात जनवरी 2024 को हुई थी। चार मार्च 2024 को घोषित परिणाम में 5889 अभ्यर्थी द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए सफल किए गए थे। 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.