मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- राजगढ़/मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव में रविवार की दोपहर बिजली के शॉर्टसर्किट से आग लगी आग से मड़ाई के लिए रखे गए गेंहू की फसल जलकर राख गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीण पानी डालकर किसी तरह आग को बुझाया। तबतक लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी किसान राजेन्द्र यादव अपने घर के पास दरवाजे पर गेहूं की फसल मड़ाई के लिए रखे हुए थे। कुछ गेहूं खेत मे ही पड़ा हुआ था। मौसम खराब देख रविवार की सुबह किसान अपने परिवार, मजदूरों को साथ लेकर खेत में पड़े गेहूं के बोझ को भी मड़ाई के लिए दरवाजे पर इकट्ठा कर रहे थे। तभी किसान के घर के पास स्थित बिजली के पोल से लगे बिजली के केबल में शॉर्टसर्किट होने से निकली चिंगरी मड़ाई के लिए इकट्ठा कर रखे गेंहू गठ्ठर पर गिर गया। जिससे बोझ फसल में आग लग गई। गठ्ठर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.