मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- जमालपुर। थाना क्षेत्र के जमालपुर के निगोटा बीर बाबा के ताल में बोई गई गेहूं की फसल में शनिवार को बिजली की शॉर्टसर्किट से आग लग गई। इससे तीन किसानों का डेढ़ बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, अन्यथा आसपास के खेतों तक आग पहुंचती तो कई अन्य किसानों के खेतों में खड़ी फसल जल जाती। ग्रामीणों ने पेड़ की हरी टहनियों से जल रहे गेहूं के पेड़ को पीट-पीट कर आग बुझाने में सफल रहे। पीड़ित किसान का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड की व्यवस्था स्थानीय थाने पर होती तो फसल को आसानी से बचाया जा सकता था। अगलगी की घटना में किसान पप्पू मौर्या उर्फ भगत की लगभग दस बिस्वा, संजीवन तिवारी की करीब एक बीघा और रामआसरे बियार का 10 बोझा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत में आग लगने पर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.