नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन अपने पहले राजस्थान दौरे पर टोंक पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने पर जोर दिया।बूंदी से बाड़मेर तक संगठन विस्तार, 7 जिलों में ऑफिस शुरू नितिन नवीन ने टोंक कार्यक्रम के दौरान बूंदी, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चूरू, डूंगरपुर और पाली के जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ ही जालोर में बनने वाले नए कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास भी किया गया।कार्यालय ईंट-पत्थर नहीं, विचार और संकल्प का केंद्र- नितिन नवीन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय केवल भवन नहीं होता, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के विचार, संकल्प और संगठन की ताकत का केंद्र होता ह...