एक संवाददाता, जून 4 -- बिहार के अररिया जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सनसनीखेज मामला पलासी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। गुरवार सुबह कनखुदिया-गंगझली मार्ग पर सुरकिया धार स्थित एक बांस झाड़ी में पत्नी का शव मिला। उससे पहले मारपीट की गई, फिर बेरहमी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। पति वहां पहुंचा और बीवी को शॉपिंग के बहाने वहां से बाजार ले गया और रास्ते में उसको मारकर फेंक दिया। पति अपने 4 साल के बेटे को भी वहां से ले भागा। मृतका की पहचान पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर पंचायत के पनडुब्बी निवासी गौरव मंडल की पत्नी नविता देवी के रूप में हुई। उसकी उम्र 27 साल थी। नविता का मायके पलासी थाना क्षेत्र के ही पीपरा बिजवार में था। वह विद्यानंद मंडल की बेटी थी। 7 साल पहले नविता की शाद...