अररिया, जून 5 -- अररिया, निज संवाददाता शॉपिंग करने के लिए बाजार ले जाने के बहाने रास्ते में गला घोट कर पत्नी की हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारा पति गौरव कुमार विश्वास को गुरुवार की देर रात महलगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव स्थित एक पोखर के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतक महिला का चार वर्षीय पुत्र को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। शुक्रवार को एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में नबिता हत्याकांड का उद्वेदन करते हुए कहा कि हत्यारा पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और गायब चार साल के बच्चे को भी सकुशल बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- शॉपिंग के बहाने पत्नी को ले गया मार्केट, रास्ते में गला घोंटकर की हत्या एसडीपीओ ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे पलासी पुलिस को सूचना म...