भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर। नवयुग स्कूल के समीप एक ट्रांसफार्मर में शनिवार शाम आग लग गई। जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट का होना बताया गया। आग की लपटें काफी तेज उठ गईं। जिसके बाद आसपास के लोगों ने बिजली विभाग और दमकल को सूचना दी। विभाग के कर्मियों के मौके पर आने से पहले ही आग की लपटें मध्यम पड़ गईं। काफी देर बाद बिजली विभाग के कर्मियों ने जले तार को हटाया और बिजली आपूर्ति को बहाल कराने में सफलता पाई। यह भी पढ़ें- धौलाना के काजीवाड़ा में जला ट्रांसफार्मर, कई मोहल्लों की बत्ती गुल; ओवरलोडिंग बनी वजह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...