मुंगेर, अप्रैल 4 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। बाबू हो बाबू, अब साल भर की खैबै हो, साल भर के सपना पर पानी फिर गेलै हो-यह चीत्कार हेमजापुर स्थित लगमा गांव के किसान मनोज सिंह, कोकल यादव, मनोज यादव प्रकाश यादव व धमकू यादव की है। ये किसान तैयार गेहूं की कटाई करने को सोच ही रहे थे, कि शुक्रवार की दोपहर बिजली के शॉट सर्किट से अचानक लगी भीषण आग न इनके सपनों पर पानी फेर दिया। अगलगी की घटना में आधे दर्जन किसानों की मेहनत पलभर में राख हो गया। इस अगलगी की घटना में करीब 12 बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और किसान अपनी फसल बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय खेतों से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.