प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के पूरे नेवली (रेहुआ लालगंज) निवासी शिवराम सिंह के घर में बुधवार को भोर में करीब चार बजे शॉट सर्किट से आग लग गई। घर के लोग अंदर ही सो रहे थे। आग की जानकारी होते ही सभी बाहर निकले और शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर गांव के लोग भी दौड़े और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से आग को काबू किया। जब आग बुझी तब तक घर में रखे सामानों के साथ रखा नौ हजार नकदी भी जल गई। आग की घटना में हजारों का नुकसान हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...