नई दिल्ली, मई 27 -- आईपीएल 2026 में मंगलवार को धर्मशाला में रजत पाटीदार का तूफान उठा। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ क्वालिफायर 1 में आरसीबी के कप्तान ने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रन की पारी खेली। नतीजा ये हुआ कि आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ का सबसे बड़ा 254 रन का टीम टोटल खड़ा हो गया। पाटीदार ने बल्ले से ऐसा गदर काटा और ऐसे-ऐसे शॉट लगाए कि दिग्गज पूर्व स्पिनर आर अश्विन तो उनके फैन ही हो गए हैं। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'एश की बात' में पाटीदार के एक शॉट को शॉट ऑद द डे तो बताया ही, साथ में ये भी कहा कि ये शॉट तो शायद आईपीएल 2026 का भी बेस्ट शॉट है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अब तो पाटीदार बतौर कप्तान और बैटर श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ चुके हैं। रजत पाटीदार ने अपनी पारी के दौरान 9 छक्के और 5 चौके लगाए। मैच के दौरान उन्होंने ऐसा गियर बदला कि गुजरात ट...