धनबाद, दिसम्बर 25 -- सिंदरी। शैल देवी पब्लिक स्कूल मोतीनगर गौशाला में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। पूर्व प्राचार्य डॉ भाष्कर झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिक खेलकूद में 32 खेलों में 102 प्रतिभागी विजेता बने। इन्हें डॉ भाष्कर झा ने पुरस्कृत किया। समापन समारोह में अभिभाविकाओं के बीच म्यूजिक गेंद स्थानांतरण खेल हुआ। इसमें सुवंती देवी, संगीता देवी और प्रीति देवी विजयी रहीं। उन्हें भी पुरस्कृत किया गया। सफल इंडिया के संस्थापक प्रदीप कुमार महतो और सचिव राजू मंडल ने भी बच्चों को पुरस्कृत किया। मौके पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, कर्णेश सिंह, सुधा कुमारी, विजेता कुमारी, सीमा कुमारी, नीलम वर्मा मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...