नैनीताल, जून 6 -- नैनीताल, संवाददाता। संगीत नाटक अकादमी के अवॉर्डीज थिएटर फेस्टिवल के तहत 8 जून को नैनीताल के शैले हॉल में नाटक 'ओ जन्मया नई' का मंचन होगा। युगमंच संस्था की ओर से आयोजित इस नाटक के लेखक असगर वजाहत और निर्देशक जहूर आलम हैं। भारत-पाकिस्तान विभाजन की विभीषिका पर आधारित इस नाटक में मुख्य भूमिका भी जहूर आलम निभा रहे हैं। संगीत नवीन बेगाना का है। पत्रकार वार्ता में राजा साह, मिथिलेश पांडे, भास्कर बिष्ट, डॉ. हिमांशु पांडे, अदिति खुराना, कौशल साह, रफत आलम मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शैले हॉल में आठ जून को 'ओ जन्मया नई' नाटक का होगा मंचन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...