हल्द्वानी, अप्रैल 3 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिसन सिंह मेहता को प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त किया है। कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि मेहता एक समर्पित शिक्षक हैं और विद्यार्थियों के प्रति विशेष स्नेह रखते हैं, जिससे वे उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएं बेहतर शिक्षा प्राप्त कर कुशल नागरिक बन रहे हैं। इस अवसर पर कूटा की ओर से प्रो. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शिवांगी, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी आदि ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...