सीतापुर, जून 26 -- रामकोट, संवाददाता। क्षेत्र के शैलेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, राहगीरों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मनीष रस्तोगी, विनोद अवस्थी, सौरभ अवस्थी, विवेक अवस्थी, आकाश, शिवम बाजपेयी उमाकांत शुक्ल,सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्वालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर पूरे समय श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के वातावरण से गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- तहसील परिसर के शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन यह भी पढ़ें- गौ सेवकों ने किया भंडारा यह भी पढ़ें- गौ सेवकों ने किया भंडारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...