शैलेन्द्र सिंह गहरवार बने गोरखपुर के प्रभारी
गोरखपुर, जुलाई 24 -- गोरखपुर। जदयू की प्रदेश इकाई ने प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह गहरवार को गोरखपुर का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने बताया कि शैलेन्द्र गहरवार पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। वह संगठन को प्रदेश में गति देने के लिए संघर्षरत रहते हैं। इससे पूर्व कुशीनगर, देवरिया, कन्नौज, हरदोई, इटावा, मैनपुरी, फरुर्खाबाद का भी उत्तरदायित्व सौंपा गया था। प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उनके मनोनय पर जिलाध्यक्ष रितेश चौधरी, अनिल सिंह गहरवार, सत्यजीत सिंह गहरवार, भूपेन्द्र सिंह गहरवार, विनय सिंह सिंटू, अमरनाथ गुप्ता, अरविंद तिवारी, केके तिवारी, संदीप गुप्ता, मनीष सिंह, अश्वनी सिंह रिंकू, हरिओम यादव, अभयपाल सिंह, स्वामीचरण शाही ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.