बोकारो, अप्रैल 19 -- बोकारो। 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने शनिवार को उतरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी का पदभार संभाल लिया। सरकार से जारी नोटिफिकेशन व मूवमेंट ऑडर के बाद उन्होंने निवर्तमान आईजी सुनील भास्कर से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने दैनिक हिन्दुस्तान से बातचीत करते हुए कहा कि एक दो दिन के अंदर जोन के अंतर्गत शामिल बोकारो धनबाद गिरिडीह हजारीबाग रामगढ़ कोडरमा चतरा एसपी/ एसएसपी के साथ जिलावार समीक्षा कर टीम वर्क में अपराध नियंत्रण का कारगर रणनीति बनाकर काम किया जायेगा। जोन के सभी डीआईजी एसएसपी एसपी को स्पष्ट निर्देश दिया जायेगा कि क्षेत्र के आम नागरिकों से मधुर संबंध स्थापित करें, वर्तमान परिपेक्ष में फ्रेंडली पुलिसिंग अपराध नियंत्रण की कसौटी है। यह भी पढ़ें- झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS-IPS अधिकारियों ...