रांची, मई 24 -- ​रांची। लोक सेवा समिति के 35वें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर शनिवार को प्रख्यात ध्रुपद धमार गायक शैलेंद्र कुमार पाठक को झारखंड रत्न से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान ध्रुपद धमार गायन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट व गहन योगदान और समर्पण के लिए दिया गया। ​रांची के मेन रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। ​इस अवसर पर लोक सेवा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष मो नौशाद खान, चयन समिति के संयोजक चंचल भट्टाचार्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- शिबू सोरेन के पर लिखी पुस्तक के लिए डॉ जमाल को सर्वोच्च राज्य सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...