लखीमपुरखीरी, जून 13 -- गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार रात खेले गए मुकाबलों में शैलू इलेवन, पैंथर इलेवन और गट्टानी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में ज्ञान वाटिका और शैलू इलेवन आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए शैलू इलेवन ने 81 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज्ञान वाटिका की टीम 75 रन पर सिमट गई। दूसरे मैच में घुसियाना क्लब ने 64 रन बनाए। पैंथर इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में बिलाल क्लब ने 61 रन बनाए। जवाब में गट्टानी क्रिकेट क्लब ने 17 रन बनाकर टीम को आठ विकेट से जीत दिला दी। यह भी पढ़ें- नाइट टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका,पीजी स्पोर्ट्स हाउस की जीत टूर्नामेंट का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता आशुतोष गिरी, रामू भारती, कुलदीप कुमार, अवधे...