रुद्रपुर, जनवरी 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गंगापुर रोड स्थित शैलजा फार्म में वर्षों से चले आ रहे अवैध अतिक्रमण पर गुरुवार को नगर निगम ने हटा दिया। मेयर विकास शर्मा, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी के नेतृत्व में निगम की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी चलाकर करीब 6 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान जमीन पर बनी आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया गया। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि यह बेशकीमती सरकारी भूमि लंबे समय से अवैध कब्जे में थी। आरोपी कालनेमि बाबा द्वारा न केवल प्रशासन और पुलिस को चुनौती दी गई, बल्कि न्यायालय को भी गुमराह करने का प्रयास किया गया। मेयर ने बताया कि नगर निगम द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कब्जाधारियों की हठधर्मिता के चलते अंततः कठोर कदम उठाना पड़ा। अतिक्र...