शैर गांव में रामधुन अष्टयाम को निकली भव्य कलश यात्रा
जमुई, जून 1 -- झाझा । निज संवाददाता झाझा प्रखंड के शैर गांव में सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकली। जानकारीनुसार,कलश यात्रा में कलशधारी पांच सौ एक महिला व किशोरियों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु महिला-पुरूष व बच्चे भी शामिल थे। कलश यात्रा का आयोजन शैर गांव स्थित श्री श्री १००८ मां वैष्णवी काली मंदिर के प्रांगण में बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी हो रहे 24 घंटे के रामधुन अष्टयाम के क्त्रम में किया गया था। उक्त परंपरागत धार्मिक आयोजन के मद्देनजर मंदिर प्रांगण से लेकर पूरे गांव तक में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। उधर सोमवार के प्रात: निकली कलश यात्रा शैर गांव के मंदिर परिसर से बाबा कोकिलचंद धाम जामूखरैया पहुंची,जहां श्रद्धालुओं ने उलाय नदी के तट पर पूजा अर्चना करते हुए अपने कलशों में जल भरकर पुन: शैर गांव पहुंची। इस दौरान श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.