कानपुर, मई 8 -- कानपुर। बालों को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए शैम्पू और हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर भी असर डाल रहा है। इन उत्पादों में ऐसे रसायन हैं, जो शरीर के हार्मोन तंत्र को प्रभावित करते हैं। लंबे समय तक इनके अत्यधिक इस्तेमाल से महिलाओं में हार्मोन असंतुलन, पीसीओएस, अनियमित माहवारी जैसी समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे मामलों में गर्भपात का खतरा 25 फीसदी तक रहता है। यह चौंकाने वाली जानकारी अहमदाबाद के सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत मिश्रा ने दी। इंडियन मेनोपॉज सोसाइटी के बैनर तले जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग में यूरो गायनेकोलॉजी लाइव सर्जिकल वर्कशॉप 2026 में बतौर अतिथि शामिल डॉ. मिश्रा ने बताया कि हेयर प्रोडक्ट्स में शामिल खतरनाक रसायन त्वचा के जरिए शरीर में प्रवेश कर एंडोक्राइन सिस्टम यानी हार्मोन...