हल्द्वानी, मार्च 2 -- हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी की कक्षा 9 की छात्रा गुनगुन कबड़वाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 35वीं और उत्तराखंड में तीसरी रैंक प्राप्त की है। परीक्षा में गुनगुन के साथ आदर्श मेहता, रुद्राक्ष बिष्ट, वैष्णवी नेगी, जतिन बिष्ट, रुद्राक्ष गुरुरानी, रुद्राक्ष राजवार, दीपांशु बिष्ट, नीरव ठाकुर, दीपांशु धपोला एवं कनिष्का गिरी ने सफलता प्राप्त की है। कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में वैभव कांडपाल, ऋषभ बोरा, मृदुल गुरुरानी, हिमांशी, लक्षित सिंह, तमन्ना, लक्षित भट्ट, अदिति कबड़वाल, पूर्वी जोशी, कुशाग्र पांडे, मानस नगरकोटी, पालक त्रिपोला, कनक पांडा एवं वैभवी भट्ट ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, एकेडमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधा...