समस्तीपुर, जुलाई 30 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था की स्थिति और आम जनता से जुड़ी ज्वलंत प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने बिगुल फूंक दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को आठ सूत्री मांग पत्र सौंप कर त्वरित व सहानुभूतिपूर्वक कार्रवाई करने की मांग की।

सरकारी स्कूलों के नामकरण की मांग संगठन ने ज्ञापन में जिले के शैक्षणिक माहौल और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए कई अहम बिंदु उठाए हैं। संगठन की सबसे प्रमुख मांग 'सरस्वती विद्या निकेतन' पहल के तहत बन रहे जिले के 20 प्रखंड स्तरीय मॉडल स्कूलों के नामकरण को लेकर है। स्पष्ट किया गया कि इन सरकारी मॉडल स्कूलों का नामकरण किसी विशिष्ट धार्मिक संस्था की तर्ज पर न करके, पूर्व...