सहारनपुर, मई 30 -- गंगोह । रॉयल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के लिए शैक्षिक यात्रा और पूल पार्टी का आयोजन कर कुरुक्षेत्र ऐतिहासिक स्थल, पिपली चिड़ियाघर वन्यजीव दर्शन और करनाल वाटर पार्क का दौरा किया। बच्चों ने विशेष पूल पार्टी का विभिन्न मनोरंजक खेलों और संगीत की धुनों पर थिरकते हुए भरपूर आनंद लिया। विभिन्न स्थलों पर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया, चिडियाघर में विभिन्न पशु पक्षियों के बारे में जानकारी हासिल की। खानपान का भी लुत्फ उठाया। प्रबन्धक हाज़ी रजा अब्बास साहब ने जीवन में अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए प्रकृति के बारे में हर समय जागरुक रहने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...