प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 20 -- अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा प्रतापगढ़ के संयोजन में 18 अक्तूबर को आयोजित होने वाले शैक्षिक महोत्सव 2026 की तैयारी समीक्षा बैठक अमीर मेमोरियल स्कूल कुंडा में हुई। दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मौर्य ने अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मौर्य, जिला प्रभारी अजीत कुमार मौर्य का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने शैक्षिक महोत्सव की चल रही तैयारियों की समीक्षा की। पदाधिकारियों को शैक्षिक महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने को प्रेरित किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष राजू मौर्य, अधिवक्ता सत्यम मौर्य, डॉ. मदन कुमार मौर्य, अज्जू मौर्य, महेश कुमार मौर्य, आलोक मौर्य, शिव कुमार, रंजीत कुमार, अशोक प्रताप मौर्य, श्याम लाल...