प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा ने रविवार को पट्टी क्षेत्र का दौरा कर 18 अक्तूबर को होने वाले शैक्षिक महोत्सव-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले अमरगढ़ निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलराम मौर्य के आवास पहुंचे। जहां शैक्षिक महोत्सव को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसके बाद पट्टी नगर पंचायत स्थित मौर्य नगर में कामता मौर्य के आवास और उड़ैयाडीह में मनीष कुमार मौर्य के आवास पर भी बैठक कर महोत्सव के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक प्रताप मौर्य, जिला प्रभारी अजीत मौर्...