बदायूं, अप्रैल 16 -- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग की ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी प्रशांत वर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नई टीम में अनुराग गुप्ता को ब्लॉक अध्यक्ष, कृष्ण कुमार को मंत्री और प्रगति कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा आरती व धर्मेंद्र गोस्वामी उपाध्यक्ष, नितिन तोमर संयुक्त मंत्री, संजीव सिंह प्रचार मंत्री तथा क्षितिज गुप्ता मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए। जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी की अध्यक्षता व उमेश कुमार गंगवार के पर्यवेक्षण में चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन क्षितिज गुप्ता ने किया। यह भी पढ़ें- धकोकसं की जोगीडीह शाखा का पुनर्गठन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...