कानपुर, मई 16 -- कानपुर देहात,संवाददाता। सेवारत शिक्षकों को अनिवार्य टीईटी से राहत दिलाने के साथ वर्तमान में संचालित समायोजन प्रक्रिया की अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को बीआरसी अकबरपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि सेवारत शिक्षकों के लिए अनिवार्य की गई टीईटी के विरोध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद संगठन संसद से सड़क तक संघर्ष की रणनीति तैयार करेगा। किसी भी शिक्षक की नौकरी नहीं जाने दी जाएगी। बिना किसी स्थाई नीति के हो रहे समायोजन का विरोध कर पूरे प्रदेश में एक समान नीति लागू कराई जाएगी। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने जनपद में शिक्षकों की लंबित समस्याओं वेतन कटौती, एक दिन की वेतन बहाली, लंबित एरियर,अवरुद्...