हाजीपुर, सितम्बर 27 -- हाजीपुर, संवाद सूत्र अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की वैशाली जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हाजीपुर स्थित पुष्प निकेतन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया।बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत की गई और उपस्थित सभी सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण किया गया। जिला कार्यकारिणी ने अभियान को जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विद्यालयों तक पहुंचाने का निर्णय लिया।।बैठक के दौरान प्रदेश कमेटी में नव चयनित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिवेणी कुमार, प्रदेश कोष...