मऊ, अप्रैल 19 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कॉलेज के कृषि संकाय के तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो कुसमौर का शनिवार को शैक्षिक भ्रमण किया गया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.एचबी सिंह ने कृषि से संबंधित समस्त विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। इन्होंने सूक्ष्म पोषक तत्वों के बारे में भी विस्तार से बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ.निशिकांत मिश्र ने प्रयोगशाला का निरीक्षण कराया। प्रयोगशाला में सूक्ष्मजीवों के बारे में बच्चों को बताया कि यह किस प्रकार से हमारे कृषि के लिए कितने महत्वपूर्ण है। सूक्ष्म जीव किस प्रकार से अपना जीवन चक्र पूरा करते हैं, इसको बच्चों ने विस्तार से जाना तथा प्रयोगशाला में उनका विस्तार से प्रायोगिक प्रशिक्षण लिया। यह भी पढ़ें- आधु...