रामपुर, फरवरी 28 -- शुक्रवार को शहर में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन डीसी सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं सत्येंद्र शर्मा द्वारा बसों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी विकास खंडों से एक-एक बस द्वारा छात्र-छात्राएं रामपुर पहुंचे, जिनके साथ प्रत्येक ब्लॉक से दो अध्यापक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी छात्र-छात्राओ को गांधी समाधि परिसर में एकत्रित कर हुआ। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने रजा लाइब्रेरी का भ्रमण कर ऐतिहासिक एवं शैक्षिक धरोहरों की जानकारी प्राप्त की। उसके बाद पक्षी विहार का भ्रमण कराया गया, जहां छात्रो ने विभिन्न पक्षियों एवं प्राकृतिक वातावरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। भ्रमण कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात सभी छात्र-छात्राओं को बसों द्वारा सुरक...