चित्रकूट, मार्च 28 -- चित्रकूट। संवाददाता बीएसए बीके शर्मा ने शनिवार को शैक्षिक भ्रमण पर राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत बच्चों को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। खंड शिक्षाधिकारी अतुलदत्त तिवारी के नेतृत्व में 90 बच्चे भ्रमण पर रवाना हुए है। इनके साथ 10 शिक्षक भी भेजे गए है। प्रयागराज में बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। तारामंडल देखने का बच्चों को मौका मिलेगा। इस दौरान नेहा सिंह, अनीता कटियार, इंद्रेश श्रीवास्तव, ब्रजेश सिंह, रामशंकर सिंह, यामेंद्रदत्त पांडेय, विद्यासागर, सोमनाथ यादव, अशोक सोनी, गोरेलाल साहू, रामबाबू, हनुमत तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...