सोनभद्र, जून 22 -- बभनी,हिंदुस्तान संवाद। सेवा समर्पण संस्थान कारीडाड चकचपकी में चल रहे तीन माह के सिलाई, कंप्यूटर एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण की प्रशिक्षणार्थी रविवार से चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए। संस्थान केन्द्र प्रमुख मिथलेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के साथ-साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास और ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों की जानकारी के लिए यह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। चार दिनों में छात्राओं को चुनार किला, विंध्याचल धाम, सारनाथ और वाराणसी के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। रविवार की सुबह म्योरपुर रेल्वे स्टेशन से रेलगाड़ी से शुरू होने वाले इस भ्रमण में प्रशिक्षणार्थियों को स्थानीय कला, संस्कृति और इतिहास से रूबरू कराया जाएगा। सारनाथ में बौद्ध स्थलों और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के साथ गंगा आरती में भी शामि...