शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्रों ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली
मैनपुरी, अक्टूबर 3 -- बैगलेस डे पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को थाना का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा और पुलिसकर्मियों से जानकारी प्राप्त की। पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को थाने में होने वाली विभिन्न कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। वहीं एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, शिकायतों पर पुलिस की कार्रवाई, महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराध से बचाव व आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर घबराने के बजाय तत्काल पुलिस व संबंधित हेल्पलाइन की मदद लें। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने, सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने व अनजान लोगों से सतर्क रहने को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Kausambi Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.