उरई, दिसम्बर 13 -- कोंच। कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में पहली बार छात्राओं के लिए स्वैच्छिक शैक्षिक एवं सांस्कृतिक टूर का आयोजन किया। ग्रामीण परिवेश और व्यावहारिक ज्ञान से छात्राओं को परिचित कराने के उद्देश्य से यह टूर रखा गया। इस टूर का सफल आयोजन विद्यालय प्रबंधन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिमा सिंह एवं समस्त विद्यालय स्टाफ के सहयोग से किया गया। टूर के लिए बसों की समुचित व्यवस्था विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिमा सिंह द्वारा की गई। छात्राओं को दो बसों के माध्यम से भ्रमण पर ले जाया गया। टूर के अंतर्गत छात्राओं को ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल ओरछा ले जाया गया, जहां उन्होंने प्रसिद्ध श्री राम मंदिर के दर्शन किए। विद्यालय स्टाफ में संगीता कुमारी, श्रीमती उर्वशी, सुमन निषाद, कु. अनामिका कुशवाहा सहित कर्मच...