रुडकी, जनवरी 13 -- राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रुड़की में मंगलवार को मुख्यमंत्री विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यालय परिसरों एवं शासकीय महाविद्यालयों के सौ विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जलविज्ञान से जुड़ी अनुसंधान एवं तकनीकी गतिविधियों की जानकारी दी गई। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए संस्थान की स्थापना, उद्देश्य और कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान देशभर में जल संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन, जल गुणवत्ता, बाढ़ नियंत्रण और वर्षा जल संचयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर कार्य कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.