शैक्षिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
सीतापुर, अक्टूबर 3 -- महमूदाबाद (सीतापुर) मर्सी टू ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित कॉग्निकिड्स अकादमी प्री स्कूल में बच्चों के लिए एक विशेष शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में सत्य, अहिंसा, प्रेम, सेवा, सादगी, अनुशासन, शिक्षा, एकता और शांति जैसे जीवन-मूल्यों के साथ जय जवान-जय किसान, किसानों के सम्मान एवं कृषि के महत्व, खाद्य सुरक्षा, स्वावलंबन, अन्न की बचत, स्वदेशी एवं खादी, स्वच्छता, प्रकृति संरक्षण तथा सभी जीवों के प्रति करुणा जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं विचारों से परिचित कराने के साथ उनमें अच्छे संस्कार, सामाजिक जागरूकता, जिम्मेदारी तथा देशप्रेम और देशभक्ति की भावना को विकसित एवं जागृत करना था। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.