औरैया, अक्टूबर 5 -- क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डेरा बंजारन के प्रधानाध्यापक शशांक कुमार सैनी को शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और कक्षा में नवाचार के लिए राज्यस्तरीय एडुलीडर्स अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। सोमवार को केएम विश्वविद्यालय मथुरा में आयोजित समारोह में उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। भगवद्गीता के मूल्यों पर आधारित शैक्षिक समागम एवं एडुलीडर्स सम्मान समारोह का शुभारंभ मथुरा के जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने किया। विशिष्ट अतिथि आईएएस सलोनी गौतम, उप शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य धर्मेंद्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति और सेवानिवृत्त अपर शिक्षा निदेशक ललित प्रदीप समेत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया। जिला संयोजक महेश कुमार शर्मा ने औरै...