शैक्षिक जानकारी छिपाने के मामले में सांसद ने मांगा समय
अलीगढ़, अगस्त 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सांसद सतीश गौतम द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान शैक्षिक जानकारी छिपाने के मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सांसद की तरफ से अधिवक्ता हाजिर हुए। उनकी ओर से वकालतनामा दाखिल करते हुए जवाब प्रस्तुत करने के समय मांगा गया। अब अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। देहलीगेट क्षेत्र के केवल विहार कालोनी निवासी भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने याचिका दायर की गई थी। इसमें कहा गया था कि सांसद सतीश गौतम ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें उनकी शैक्षिक योग्यता का विवरण स्पष्ट रूप से नहीं दर्शाया गया था। अदालत ने परिवाद दर्ज करते हुए सुनवाई शुरू की। आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए सांसद को नोटिस जारी किया। इसमें सोमवार को सुनवाई के दौरान सांसद की ओर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.