नोएडा, अप्रैल 20 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षक संकुल बैठकों का खाका तैयार होगा। 21 अप्रैल को दोपहर 1:30 से तीन बजे तक यह बैठक होगी। इसमें अगले 30 दिन की कार्य योजना बनाई जाएगी।बैठक में सभी शिक्षकों को समूहों में बांटा जाएगा। बैठक में बच्चों के स्वागत, उनके सीखने के स्तर की पहचान, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहयोग और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में शैक्षिक सत्र 2026-27 के कैलेंडर पर भी चर्चा होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि बैठक में गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल, कहानी, संवाद और नवाचार के जरिए बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर विशेष ध्यान रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...