कौशाम्बी, जुलाई 22 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सरसवां में एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) एवं एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।प्रशिक्षण के दौरान विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति तथा गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षकों को कैच-अप शिक्षण, बालवाटिका से कक्षा पांच तक के निपुण लक्ष्य, कक्षा चार की नई पाठ्यपुस्तक 'वीणा', गणित मेला, शिक्षक डायरी, स्मार्ट क्लास, निपुण तालिका, कार्यपुस्तिका और पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि शैक्षणिक संसाधनों का समुचित उपयोग बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के साथ शिक्ष...