गंगापार, जनवरी 24 -- विकास खण्ड जसरा के न्याय पंचायत परसरा के कंपोजिट स्कूल सरसेंडी में शासन के निर्देशानुसार शनिवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरोज सिंह यादव ने कहा कि सरकार द्वारा नौनिहालों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। बच्चों द्वारा स्वागत गीत के बाद एआरपी पंकज साहू ने अभिभावकों को डीबीटी के तहत प्रेषित धन, शिक्षक, छात्रों, अभिभावकों एवं जनसमुदाय के बीच संवाद बढ़ाकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की बात कही। शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ एसपी सिंह ने बताया कि अच्छे कंटेंट युक्त डिजिटल संसाधन एवं विभिन्न शैक्षिक एप के माध्यम से बेहतर आधुनिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। नन्हे बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर गांव के श्याम सुन्दर द्विवेदी, मनोज तिवारी, रामसागर द्विवेद...