बस्ती, जनवरी 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज के संस्थापक ने आजीवन समाज के असहाय और कमजोर परिवारों के बच्चों के शैक्षिक उत्थान के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने बालिका शिक्षा को भी प्रोत्साहित करने का हर संभव प्रयास किया। यह बातें विद्यालय के संस्थापक की जयंती पर आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में प्रबंधक समिति अध्यक्ष डॉ. राकेश पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय संस्थापक श्रीकृष्ण पाण्डेय ने बालक और बालिका इंटर कॉलेज की स्थापना की। विद्यार्थी केवल डिग्री हासिल करने का लक्ष्य लेकर पढ़ाई नहीं करें, बल्कि कौशल विकास पर विशेष ध्यान दें। समारोह का शुभारंभ माल्यार्पण और दीप जलाने से हुआ। प्रबंधक अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि संस्थापक का सपना शिक्षा के प्रकाश को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना था। प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल...