अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़। सत्येन्द्र कुलश्रेष्ठ। ताला-तालीम के लिए दुनियाभर में मशहूर अलीगढ़ की शैक्षिक, औद्योगिक व सांस्कृति धरोहर को कॉफी टेबल बुक बयां करेगी। जी हां, पहली बार जिला प्रशासन के स्तर से कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन कराया जा रहा है। इस बुक के जरिए अलीगढ़ की एतिहासिक, धार्मिक, पौराणिक स्थिति को रूबरू कराया जाएगा। प्रमुख धर्मस्थलों के अलावा अन्य एतिहासिक इमारतें भी प्रदर्शित होंगी। कॉफी टेबल बुक प्रकाशित कराए जाने की पहल डीएम संजीव रंजन के द्वारा की गई है। डीएम ने बताया कि कॉफी टेबल बुक के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और धार्मिक आयोजनों को व्यापक पहचान मिलेगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा। इस बुक में मेलों के इतिहास, आयोजन की परंपराओं, सांस्कृतिक गतिविधियों, विशेष आकर्षणों,...